शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में करैरा पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए अपराध की नियत से घूम रहे आरोपी अरुआ उर्फ अरविन्द रावत उम्र 25 वर्ष निवासी टोरियाकला, थाना करैरा को गिरफ्तार किया है।
थाना प्रभारी निरीक्षक विनोद सिंह छावई के नेतृत्व में पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी मछावली तिराहा के पास हथियार लेकर बैठा है। पुलिस ने तत्काल घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगा, लेकिन टीम ने पीछा कर उसे दबोच लिया। तलाशी में उसकी कमर से 315 बोर का देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। वैध लाइसेंस नहीं मिलने पर हथियार व कारतूस जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 447/26 के तहत धारा 25/27 आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी विनोद सिंह छावई, प्रधान आरक्षक मोहन सिंह बघेल, आरक्षक सुरेन्द्र सिंह रावत, राधेश्याम जादौन, हरेन्द्र सिंह एवं मत्स्येन्द्र गुर्जर की सराहनीय भूमिका रही।


