दिनारा पुलिस ने 2 साल से फरार एक स्थायी वारंटी को किया गिरफ्तार

MP DARPAN
0

शिवपुरी। फरार वारंटियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत दिनारा थाना की धनरा चौकी पुलिस ने दो साल से पुलिस और न्यायालय की गिरफ्त से बच रहे स्थायी वारंटी धर्मेन्द्र जाटव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पिछोर प्रशांत शर्मा के मार्गदर्शन में फरार वारंटियों की तलाश अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि धर्मेन्द्र पुत्र छोटेलाल जाटव उम्र 34 वर्ष निवासी टोकनपुर, थाना करैरा, आरसीटी क्रमांक 666/17 में वांछित होने के बावजूद दाबरभाट मोड़ पर मौजूद है। सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक अनुराधा सिंह ने टीम के साथ घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। आरोपी पिछले दो वर्षों से फरार चल रहा था। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी, करैरा के समक्ष पेश किया गया, जहां से जेल वारंट जारी होने पर उसे उप जेल करैरा भेज दिया गया। इस कार्रवाई में आरक्षक दीपक कुमार, पवन राठौर और संतोष पाठक की सराहनीय भूमिका रही।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top