स्कूल बसों पर यातायात पुलिस का बड़ा एक्शन: 40 से ज्यादा वाहनों की जांच, 1 जब्त, 8 पर चालान

MP DARPAN
0

1 स्कूली बस की फिटनेस निरस्त की

शिवपुरी। नए शैक्षणिक सत्र के बीच स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर शिवपुरी यातायात पुलिस ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देश पर चलाए जा रहे 10 दिवसीय विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान के तहत गुरुवार को शहर में 40 से अधिक स्कूल बसों और स्कूली वाहनों की गहन जांच की गई। कार्रवाई के दौरान नियमों का उल्लंघन मिलने पर 8 बसों के चालान किए गए, 1 बस जब्त की गई और 1 बस की फिटनेस निरस्त करने की कार्रवाई की गई।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी यातायात रक्षित निरीक्षक रणवीर यादव ने यातायात पुलिस बल के साथ शहर के विभिन्न स्थानों पर स्कूल बसों की जांच की। जांच के दौरान बसों में माननीय सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों और केंद्रीय मोटर वाहन नियम, 1989 के तहत सुरक्षा मानकों, दस्तावेजों, फिटनेस, फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, आपातकालीन निकास सहित अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की गई। यातायात प्रभारी ने स्पष्ट किया कि अभियान का उद्देश्य कार्रवाई करना नहीं, बल्कि स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करना है। आगामी दिनों में भी यह विशेष अभियान जारी रहेगा और सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले स्कूल वाहनों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top