शिवपुरी। पुलिस की अवैध गतिविधियों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई के तहत बैराड़ थाना पुलिस ने जुए के फड़ पर छापा मारकर पांच आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 12,070 रुपए नकद और 52 पत्तों की एक ताश की गड्डी जब्त की है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में जुआ-सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव मुले एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में बैराड़ टीआई सुरेश शर्मा के नेतृत्व में 8 जुलाई 2026 को बैराड़ थाना पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर बैराड़ तालाब के पास अंकित शर्मा की दुकान पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान पुलिस ने ताश के पत्तों पर हार-जीत की बाजी लगाते हुए पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में छोटू उर्फ अंकेश ओझा उम्र 24 वर्ष पुत्र मुन्ना ओझा निवासी गायत्री मोहल्ला बैराड़, अंकित शर्मा उम्र 25 वर्ष पुत्र मनोज शर्मा निवासी भदेरा माता मंदिर के पास बैराड़, अमित बघेल उम्र 20 वर्ष पुत्र कल्लू बघेल निवासी शुक्ला लॉज के पास बैराड़, कैलाश कुशवाह उम्र 21वर्ष पुत्र रमेश कुशवाह निवासी गायत्री कॉलोनी बैराड़ एवं योगेश यादव उम्र 18 वर्ष पुत्र भोलाराम यादव निवासी वार्ड क्रमांक 10 कालामढ़ बैराड़ शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे एवं जुए के फड़ से 12,070 रुपए नकद तथा 52 पत्तों की एक ताश की गड्डी बरामद कर जब्त की। आरोपियों के विरुद्ध जुआ अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, प्रधान आरक्षक इकबाल अहमद, आरक्षक गिर्राज त्यागी, ज्ञान सिंह रावत, अजय नीखरा एवं चालक आरक्षक मनीष परिहार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


