शिवपुरी में गूंजा जय माता जानकी का उद्घोष, हजारों जानकी सैनिकों ने मुख्यमंत्री को सौंपा मांग पत्र

MP DARPAN
0

प्राकट्योत्सव को शासकीय मान्यता देने की उठी मांग

शिवपुरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के शिवपुरी दौरे के दौरान अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन ने अपनी वर्षों पुरानी मांग को एक बार फिर मजबूती से उठाया। हवाई पट्टी के सामने आयोजित कार्यक्रम में एक हजार से अधिक जानकी सैनिकों ने एकत्रित होकर माता जानकी प्राकट्योत्सव को शासकीय स्तर पर घोषित किए जाने की मांग दोहराई और मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

कार्यक्रम का नेतृत्व अंतर्राष्ट्रीय जानकी सेना संगठन के राष्ट्रीय विस्तारक महामंडलेश्वर पुरुषोत्तम दास जी महाराज, संस्थापक त्रिलोक चंद्र अग्रवाल (बल्लू भैया 72 बीड़ी), राष्ट्रीय अध्यक्ष विक्रम सिंह रावत एवं राष्ट्रीय महासचिव एनपी सिंह बॉबी राजा ने किया। मंच से गूंजते जयकारों के बीच मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया स्वयं जानकी सेना के मंच पर पहुंचे, जहां जानकी सैनिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस दौरान संगठन पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को मांग पत्र सौंपते हुए माता जानकी का चित्र भी भेंट किया। संगठन ने बताया कि माता जानकी प्राकट्योत्सव को शासकीय मान्यता दिलाने की मांग पहले भी भोपाल में मुख्यमंत्री के समक्ष रखी जा चुकी है। शिवपुरी में पुन: ज्ञापन सौंपे जाने से कार्यकर्ताओं में उम्मीद जगी है कि सरकार इस धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था से जुड़े विषय पर सकारात्मक निर्णय लेगी। इस अवसर पर डॉ. देवेंद्र पांडे, रघुवीर सिंह रावत, उमेश कुलश्रेष्ठ, नीरज अग्रवाल, बृजेश सोनी, धर्मेंद्र तिवारी, मुकेश रावत, प्रमोद श्रीवास्तव, श्यामबरन रावत, संजय ओझा, संजय रावत, महिला इकाई जिलाध्यक्ष अनुषा भटनागर एवं नगर उपाध्यक्ष रीना खत्री सहित बड़ी संख्या में जानकी सैनिक उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top