घर के सामने चल रही थी कच्ची शराब की भट्टी, बैराड़ पुलिस ने दबोचा आरोपी

MP DARPAN
0

150 लीटर हाथ भट्टी शराब और निर्माण उपकरण जब्त, 40 हजार का माल बरामद

शिवपुरी। अवैध शराब के खिलाफ बैराड़ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए ग्राम डाबरपुरा में कच्ची शराब बनाने के ठिकाने का पर्दाफाश किया। पुलिस ने मौके से 150 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब सहित शराब निर्माण में इस्तेमाल होने वाले उपकरण जब्त किए। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने मौके से आरोपी अनिल बेडिय़ा उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम डाबरपुरा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

पुलिस अधीक्षक श्रीमती यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देश पर जिले में अवैध शराब के खिलाफ जीरो टॉलरेंस अभियान चल रहा है। एएसपी आर.डी. प्रजापति एवं एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन में बैराड़ टीआई सुरेश शर्मा को मुखबिर से सूचना मिली कि डाबरपुरा में अनिल बेडिय़ा घर के सामने शराब तैयार कर रहा है। सूचना की तस्दीक के बाद पुलिस टीम ने दबिश दी तो चबूतरे के नीचे शराब बनाने की भट्टी संचालित मिली। मौके पर चूल्हे में लकडिय़ां जल रही थीं और ड्रम, बड़ा पतीला, प्लास्टिक लेजम तथा शराब एकत्र करने के उपकरण लगे थे। पास रखे नीले ड्रम की तलाशी में करीब 150 लीटर कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने शराब और निर्माण उपकरण जब्त कर आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 350/2026, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है। उक्त कार्रवाई में निरीक्षक सुरेश शर्मा, उपनिरीक्षक सत्येन्द्र सिंह भदौरिया, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह सिसोदिया, प्रधान आरक्षक इकबाल अहमद, आरक्षक ज्ञान सिंह, देवेन्द्र राठौर, शोभाराम मीणा, संदीप राठौर, रविन्द्र धाकड़, महिला आरक्षक निशा गौड़ एवं चालक आरक्षक मनीष परिहार की सराहनीय भूमिका रही।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें (0)
To Top